NIA Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कुल 107 वैकेंसी, जाने पात्रता और अन्य डिटेल्स 

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती (NIA Recruitment 2022) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन 19 मार्च से ही शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2022 तक है। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 107 वैकेंसी है।

योग्यता और पात्रता:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट से Graduation की   डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 साल है, हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े…  इन 5 राशियों के लोग होते हैं बहुत केयरिंग, अपने प्रियजनों के लिए हमेशा होते हैं हाजिर

आवेदन:

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के एप्लीकेशन फी का भुगतान नहीं करना होगा। ऑफलाइन उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.nia.gov.in/recruitment–rules.htm. से आवेदन पत्र डाउनलोड करके बताए गए पते पर उम्मीदवारों को भेजना होगा। बता दें कि यह नौकरी पूरे भारत के लिए है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन उम्मीदवार यहां देख सकते हैं:Official notification

पता:– The SP (Adm), NIA HQ. Opp. CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi, 110003

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews