NIA Vacancy 2022 : ASI और HC के पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और योग्यता

NIA Vacancy 2022 : ASI और HC के पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और योग्यता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) युवाओं (NIA Vacancy 2022) को एक सुनहरा मौका दे रही है। NIA ने सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए 67 पदों पर वैकेंसी निकाली है। NIA ने नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले आवेदक रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने से एक महीने तक आवेदन कर सकते हैं।

NIA ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (HC) की भर्ती (डेप्युटेशन)  के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।  सरकारी करने के इच्छुक युवा राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर विजिट कर भर्ती (NIA Recruitment 2022) की डिटेल देख सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अप्रैल 2022 है।

कहाँ होगी पोस्टिंग 

चयनित आवेदकों की पोस्टिंग दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, गुवाहाटी, कोच्चि, लखनऊ, जम्मू, रायपुर, कोलकाता, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, भोपाल, पटना और जयपुर जैसे शहरों में की जाएगी।

पदों का विवरण 

NIA की कुल वैकेंसी – 67 पद

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर – 43 पद

हेड कॉन्स्टेबल – 24 पद

निर्धरित योग्यता 

NIA के नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए वहीं हेड कॉन्स्टेबल (HC) के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ये है वेतनमान 

असिस्टेंट सब इन्स्पेक्टर – पे स्केल लेवल 5 के तहत 29,200 – 92,300 रुपये

हेड कॉन्स्टेबल – पे स्केल लेवल 4 के तहत 25,500 – 81,700 रुपये

ऐसे करें आवेदन

निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदक NIA की आधिकारिक वेबसाइट nia.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और फिर फॉर्म को डाउन लोड कर उसे भर दे। आवेदन पत्र के साथ जरूरी शैक्षणिक योग्यता के सर्टिफिकेट को सीलबंद लिफाफे में रखकर 7 अप्रैल 2022 तक  SP प्रशासन, NIA  मुख्यालय CGO कॉम्प्लेक्स के सामने लोधी रोड नई दिल्ली, 110003 पते पर भेज दें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews