NIACL ने निकाली 550 पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

एनआईएसीएल ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NIACL Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर जनरल इंश्योरेंस कंपनी द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NIACL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 6 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट https://bfsissc.com/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 550 है। वैकेंसी को अलग-अलग राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों और कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए 297, ईडब्ल्यूएस के लिए 42, ओबीसी के लिए 114, एसटी के लिए 32 और एससी के लिए 64 पद रिजर्व किए गए। PwBD उम्मीदवारों के लिए 43 पद रिजर्व किए गए हैं।

कितनी है फीस?

आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल (पुरुष) उम्मीदवारों को 944 शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD कैटेगरी के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये है। ध्यान रखें उम्मीदवारों को आवेदन से पहले NATS पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रखें की फाइनल ईयर ग्रेजुएशन मार्कशीट की तारीख 1 जनवरी 2022 से लेकर 1 जून 2026 के बीच होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम में 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। जन्मतिथि 2 जून 1996 से लेकर 1 जून 2005 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। इसमें चार सेक्शन शामिल होंगे- जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटी एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर नॉलेज। प्रत्येक सेक्शन में 25-25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। इसके बाद रिजनल लैंग्वेज टेस्ट होगा। दोनों चरणों में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्ति के बाद प्रतिमाह 12,300 रुपये स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews