
NIOT Recruitment 2024: राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट services.niot.res.in पर जाकर 23 दिसंबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। किसी प्रकार के एप्लीकेशन शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होगा। अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या 152 हैं। जिसमें से प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1 के 34, प्रोजेक्ट साइंटिफ़िक असिस्टेंट के लिए 45, प्रोजेक्ट जूनियर असिस्टेंट के लिए 12, प्रोजेक्ट फील्ड असिस्टेंट के लिए 10, प्रोजेक्ट टेक्नेशियन के लिए 19, प्रोजेट साइंटिस्ट-2 के लिए 7, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-3 के लिए 1, सीनियर रिसर्च फ़ेलो के लिए 13, रिसर्च एसोसिएट के लिए 6, सीनियर रिसर्च फ़ेलो के लिए 13 और जूनियर रिसर्च फ़ेलो के लिए 5 पद खाली हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म? (NIOT Vacancy Eligibility)
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। BE/B.Sc/बीटेक/एमटेक/एमएससी होल्डर्स फॉर्म भर सकते हैं। संबंधित ट्रेड में आईटीआई के साथ दसवीं पास उम्मीदवार प्रोजेक्ट टेक्नेशियन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट फील्ड असिस्टेंट के लिए 12वीं पास होने की जरूरत है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया और वेतन (Government Jobs 2024)
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। पोस्ट-वाइज़ इंटरव्यू की तारीख घोषित हो चुकी है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-3 को 78,000 रुपये, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-2 को 67000 रुपये, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-1 को 56000 रुपये, प्रोजेक्ट साइंटिफिक अस्सिटेंट को 20000 रुपये, प्रोजेक्ट फील्ड अस्सिटेंट को 20000 रुपये, प्रोजेक्ट जूनियर असिस्टेंट को 20000 रुपये, रिसर्च एसोसिएट को 58000 रुपये, सीनियर रिसर्च फेलो को 42000 रुपये और जूनियर रिसर्च फेलो 37000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ HRA का भी लाभ मिलेगा।

