NMDC ने निकाली 180 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, यहाँ जानें पात्रता

एनएमडीसी ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसकी तारीख भी घोषित हो चुकी है। 
IIM Indore Recruitment 2026

एनएमडीसी लिमिटेड ने ग्रेजुएट, ट्रेड  टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NMDC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा नहीं करना होगा। केवल NAPS (http://www.apprenticeshipindia.org/ ) या NATS (https://nats.education.gov.in/ ) पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिसका आयोजन 1 जून से लेकर 11 जून तक होने वाला है।

अधिसूचना में पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी दी गई है। इसीलिए सबसे पहले इसे ही पढ़ने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या कुल 180 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 14, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 16 और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए के लिए 150 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू की तारीख भी अलग निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। उनका रजिस्ट्रेशन एनएपीएस पोर्टल पर होना अनिवार्य है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 4 वर्षीय डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट क्षेत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए एनएटीएस पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। जिन लोगों ने 2022 के बाद आईटीआई या डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री की है, केवल उन्हें ही आवेदन करने की अनुमति होगी।

चयन प्रक्रिया 

ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 1 जून से लेकर 6 जून तक किया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस  टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यू की तारीख 8 से लेकर 11 जून तक निर्धारित की गई है। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। केवल इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा। जिसका आयोजन “ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, BIOM, बचेली कंपलेक्स, बचेली 494453 दांतेवाड़ा छत्तीसगढ़” में होने वाला है। उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे से पहले इंटरव्यू के स्थान पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों (ऑरिजिनल और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी) के साथ उपस्थित होना होगा।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  •  रिज्यूमे हालिया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews