NPCIL Vacancy 2026 : 114 पदों पर निकली है भर्ती, 4 फरवरी तक करें आवेदन, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स

NPCIL Vacancy 2026 : न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 114 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2026 है।
sarkari naukari 2026

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने महाराष्ट्र के तारापुर एटॉमिक पावर स्टेशन में 114 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एनपीसीआईएल ने साफ किया है कि आवेदन केवल भारतीय नागरिकों से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती में तकनीकी और प्रशासनिक दोनों तरह के पद शामिल हैं, जिनमें साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी, टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और असिस्टेंट ग्रेड-1 जैसे पद प्रमुख हैं।  एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि, रिजल्ट और अन्य नोटिस सभी अपडेट केवल आधिकारिक करियर पोर्टल पर ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर नजर बनाए रखें।

NPCIL Recruitment 2026

सगंठन का नाम: न्यूक्लियर पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड

रिक्ति का नाम: तकनीकी और प्रशासनिक पद

कुल पद: 114

पदों का विवरण

  • साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (सिविल) 02
  • स्टाइपेंडियरी ट्रेनी/ साइंटिफिक असिस्टेंट (ST/SA-Cat-I) 12
  • स्टाइपेंडियरी ट्रेनी/ टेक्नीशियन (ST/TN-Cat-II) 83
  • एक्स-रे टेक्नीशियन (Technician/C) 02
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (HR) 06
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A) 05
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A) 04

योग्यता: तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है। प्रशासनिक पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 से 30 वर्ष (पद के अनुसार) तय की गई है। आयु की गणना फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले npcilcareers.co.in वेबसाइट पर जाएं।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें। (ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आवश्यक)
  • व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता भरें।
  • पद की प्राथमिकता चुनें।फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

NPCIL Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews