सरकारी नौकरी: OHPC ने निकाली 125 पदों पर भर्ती, 11 दिसंबर तक करें आवेदन 

ओएचपीसी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आइए एक नजर चयन प्रक्रिया, पात्रता, फीस और वैकेंसी पर डालें- 
ohpc recruitment 2025

ओडिशा हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड टेक्निकल नॉन एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती (OHPC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2025 से शुरू होने वाली है।  पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://ohpcltd.com/  पर हाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।

आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें चयन प्रक्रिया से लेकर वैकेंसी तक की जानकारी डिटेल में दी गई है। रिक्त पदों की संख्या 125 है। जिसमें इलेक्ट्रिकल ट्रेनी के लिए 63, मैकेनिक ट्रेनी के लिए 43, वेल्डर ट्रेनी के लिए तीन, क्रेन ऑपरेटर ट्रेनी के लिए 10 और स्टोर कीपर ट्रेनिंग के लिए 6 पद खाली हैं।  फॉर्म भरने के लिए 500 शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को करना होगा। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।  वहीं गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र केवल इंग्लिश मध्यम में ही उपलब्ध होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान 22700 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। परफॉर्मेंस के आधार पर कैंडिडेट्स को संबंधित कैडर में नियुक्त किया जाएगा।  इसके बाद उन्हें 25000 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

योग्यता और आयु सीमा 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्टोर कीपर ट्रेनी  पद पर कॉमर्स ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। उनके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक बर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं करें ऑपरेटर ट्रेनिंग के अलावा अन्य पदों के लिए  एचएससी के साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक कम से कम 18 वर्ष अधिकतम और 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews