Patna HC Vacancy : पटना हाईकोर्ट में निकली है भर्ती, मिलेगी 81100 रुपए तक सैलरी, 27 अगस्त है लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

Patna High Court Recruitment : पटना हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हाई कोर्ट ने ग्रुप सी एक्स कैडर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
Patna HC Vacancy : पटना हाईकोर्ट में निकली है भर्ती, मिलेगी 81100 रुपए तक सैलरी, 27 अगस्त है लास्ट डेट, जानें डिटेल्स

पटना हाईकोर्ट ने एक्स कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के 68 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें से 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो गई है। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन के जरिए 27 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।

​Patna High Court Assistant Recruitment 2026: 

​पदों का विवरण

  • सामान्य 29
  • एससी 11
  • एसटी 1
  • ईबीसी 12
  • बीसी 8
  • ईडब्ल्यूएस 7

​आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र से 1 जनवरी 2026 को 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र कैटेगिरी वाइज महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग तय की गई है।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • सामान्य/EWS (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष
  • ​सामान्य/EWS (महिला) एवं BC/EBC: अधिकतम 40 वर्ष
  • ​SC/ST (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 42 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री तथा कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा

आवेदन शुल्क: बिहार से बाहर के निवासी (अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस) 1,500 रुपये, बिहार के निवासी- (एससी/एसटी/दिव्यांग) 750 रुपये

​चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा।

  • लिखित परीक्षा (Written Test) , 100 अंक, 90 मिनट, जनरल इंग्लिश (30), रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (30), जनरल अवेयरनेस (20), जनरल हिंदी (10), कंप्यूटर अवेयरनेस (10)
  • कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Skill Test)
  • इंटरव्यू (साक्षात्कार)।

परीक्षा केंद्र: पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, आरा, पूर्णिया

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 जुलाई 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026
  • ​आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2026

​Patna High Court Recruitment Notification PDF

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews