PCMC ने निकाली 407 पदों पर भर्ती, 6 मई तक करें आवेदन, नहीं लगेगी फीस 

पीसीएमसी ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुकी है। आईटीआई पास वालों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BEML recruitment 2026

पिंपरी चिंचवड नगर निगम ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (PCMC Recruitment 2026)निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 6 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.pcmcindia.gov.in या NAPS पोर्टल http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तारीख 8 मई 2026 है  पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।

सभी उम्मीदवारों को एनपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को जरूर दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड हार्ड कॉपी “इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग डिपार्मेंट, मोरवादी, पिंपरी चिंचवड नगर निगम, पिंपरी 411-018” पर जमा करना होगा।

कितनी है वैकेंसी?

रिक्त पदों की संख्या कुल 407 है। जिसमें से COPA ट्रेड के लिए 106, वायरमैन के लिए 89, इलेक्ट्रिशियन के लिए 80, डेस्कटॉप ऑपरेटिंग के लिए 42, प्लंबर के लिए 24, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन के लिए 21, पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक के लिए 15, सर्वेयर के लिए 14, ड्राफ्टसमैन (सिविल) के लिए 8, मैकेनिक मोटर व्हीकल के लिए चार, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए तीन और माली के लिए तीन पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। 2023 या 2024 या 2025 में आईटीआई पास उम्मीदवारों को ही आवेदन की अनुमति दी जाएगी। भर्ती स्थायी नहीं होगी। ट्रेनिंग की अभी 1 साल से लेकर 2 साल होगी, जो पूरी तरीके से पोस्ट पर निर्भर करेगी।

न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष है। महाराष्ट्र सरकार/भारत सरकार के नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को एनपीएसएस पोर्टल प्रोफाइल पर सही जन्मतिथि और उम्र दर्ज करने की सलाह दी गई है।

ऐसे होगा चयन

सिलेक्शन पूरी तरीके से आईटीआई फाइनल ईयर में प्राप्त मार्क्स और रिजर्वेशन कैटेगरी के आधार पर होगा। सिलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट पीसीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। ध्यान रखें कि दस्तावेजों में दर्ज की जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। डॉक्यूमेंट गलत या अधूरे होने पर, उम्मीदवारों को घोषित कर दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews