सरकारी नौकरी: PGCIL ने निकाली 115 पदों पर भर्ती, 1.13 लाख रूपये तक वेतन, 12 मार्च तक करें आवेदन, जान लें पात्रता 

पीजीसीआईएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। सभी पदों के लिए योग्यता और वेतन अलग है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
PGCIL recruitment 2025

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के लिए मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.powergrid.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना (PGCIL Recruitment 2025) चेक करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 115 है। जिसमें से मैनेजर के लिए 9, डिप्टी मैनेजर के लिए 48 और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 58 पद रिक्त हैं। जनरल के लिए 53, ओबीसी के लिए 28, एससी के लिए 17 और एसटी के लिए 7 पद रिजर्व किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल और ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को न्यूनतम 1,13, 000 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पद पर नियुक्ति के बाद 97,300 रुपये और असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पद पर नियुक्ति के बाद 76,700 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पोस्ट इंटरव्यू के आधार पर होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता विश्वविद्यालय या संस्था से 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में बीई/बीटेक/ बीएससी डिग्री की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 39 वर्ष है। डिप्टी मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 33 वर्ष है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews