Police Recruitment 2024: पुलिस कॉन्स्टेबल के 17000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 31 मार्च से पहले करें आवेदन, सैलरी 30 हजार पार, जानें आयु-पात्रता

police constable recruitment

Maharashtra Police Recruitment 2024 : महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल के 17000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक mahapolice.gov.in या Policerecruitment2024.mahait.org पर अपने आवेदन भर सकते हैं।

Maharashtra Police Vacancy 2024

कुल पद- 17,471 पद

पदों का विवरण- 9595 पद पुलिस कांस्टेबल , 1686 पद पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर , 1800 पद जेल कांस्टेबल ,4349 पद सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल और 41 पद पुलिस कांस्टेबल बैंड्समैन ।

आयु-सीमा- उम्मीदवारों (सामान्य श्रेणी) के लिए निर्धारित आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता- आवेदक को महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड अधिनियम, 1965 के तहत स्थापित डिविजनल बोर्ड द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (कक्षा 12) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

वेतनमान – महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपयेसे लेकर 69,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसमें सरकार द्वारा स्वीकृत मूल वेतन और भत्ते भी शामिल हैं।

आवेदन शुल्क- ओपन कैटेगरी से संबंधित लोगों को 450 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 350 रुपये का भुगतान करना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया- महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के 3 फेज के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसमें फिजिकल टेस्ट, रिटिन टेस्ट और स्किल टेस्ट शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews