पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली है 158 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता

पंजाब एंड सिंध बैंक वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
government jobs

Punjab & Sind Bank Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट punjaband sind bank.co.in पर जाकर 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद ही फाइनल चयन होगा।

Punjab & Sind Bank Recruitment

कुल पद : 158

पदों का विवरण

  • बिहार 15
  • उत्तर प्रदेश 55
  • वेस्ट बंगाल 20
  • हरियाणा 20
  • मध्य प्रदेश 14
  • अरुणाचल प्रदेश 2
  • असम 6
  • मणिपुर 2
  • मिजोरम 2
  • नागालैंड 2
  • ओडिशा 10
  • राजस्थान 10

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) को 5 वर्ष तक, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL) को 3 वर्ष तक और विकलांग (PwBD) उम्मीदवार को 10 वर्ष तक छूट मिलेगी।

योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए

आवेदन शुल्क : सामान्य (GEN)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये। एससी (SC) / एसटी (ST) / पीडब्ल्यूडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है.

चयन प्रकिया : मेरिट के आधार पर किया जाएगा। (10+2) के नंबर और आवेदन में दी गई जानकारी देखी जाएगा।भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

सैलरी:  प्रतिमाह 9000 रुपये स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जायेंगे।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

1. 10वीं/12वीं/स्नातक की मार्कशीट
2. आधार कार्ड / पहचान पत्र
3. पासपोर्ट साइज फोटो

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews