रेलवे ने निकाली है विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां, अगस्त से पहले करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन और रेलवे भर्ती सेल, ईस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईए जानते है डिटेल्स.........
Recruitment 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू हो गई।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती सेल, ईस्टर्न रेलवे में भी 3100 से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर 7 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

RRB Technician Recruitment 2025

कुल पद:  6238

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन ग्रेड-III के अंतर्गत 6000 पद
  • टेक्नीशियन ग्रेड-II के अंतर्गत 180 पद।

आयु सीमा: टेक्निशियन ग्रेड-1 के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष ।टेक्निशियन ग्रेड 3 के लिए 30 वर्ष । एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 10 वर्ष की छूट ।

योग्यता: टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए उम्मीदवारों के पास फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक/कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/ इंस्ट्रूमेंटेशन में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।.

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा कुल 100 अंक की होगी। जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

वेतन : टेक्निशियन ग्रेड-1 पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान के लेवल-5 के तहत 29200 से लेकर 93300 रुपये प्रतिमाह ।टेक्निशियन ग्रेड-3 पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 2 के तहत 19900 से लेकर 63200 रुपये प्रतिमाह वेतन।

Indian Railway Apprentice Recruitment 

कुल पद: 3115

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया: 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए पूर्ण नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।यह जानकारी शार्ट नोटिकेशन के द्वारा दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews