रेलवे ने निकाली 2801 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, 11 अप्रैल तक भरें फॉर्म

साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
SECR Recruitment 2026

साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://scr.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2801 है। जिसमें से जनरल के लिए 1139, ईडब्ल्यूएस के लिए 274, ओबीसी के लिए 756, एसटी के लिए 211, एससी के लिए 201, एक्स सर्विसमैन के 112 और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 85 पद रिजर्व किए गए हैं। सिविल डिपार्टमेंट के लिए 120, इलेक्ट्रिकल में 1882, मैकेनिकल में 693, कार्मिक में 31 और एस एंड टी में 75 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, पेंटर और वेल्डर समेत अन्य ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर होगी।

फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला, पीडबल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का 50% अंकों के साथ दसवीं पास होने के साथ-साथ वेल्डर/पेंटर/ मैकेनिक/ मोटर व्हीकल/ मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस/मशीनीस्ट/इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/फिटर/ इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन/ डीजल मैकेनिक/ कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट/कारपेंटर/ मैकेनिक (R एंड एसी) में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर्स को आवेदन की अनुमति नहीं होती।

निर्धारित आयु सीमा 11 अप्रैल 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी- एनसीएल उम्मीदवारों को 3 साल और पीडब्ल्यूडी को 10 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

एससीआर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। दसवीं और आईटीआई में प्राप्त स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दोनों को वैटेज समान होगा। यदि दो उम्मीदवारों को समान अंक मिलते हैं तो टाई ब्रेकिंग के लिए उम्र में बड़े कैंडिडेट को वरीयता दी जाएगी। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। मेडिकल परीक्षा होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews