सरकारी नौकरी: NHM ने निकाली 8256 पदों पर भर्ती, 1 मई तक करें Apply, इतनी है फीस, यहाँ जानें डिटेल 

राजस्थान एनएचएम में 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Rajasthan NHM Recruitmen 2025

AI Generated

नेशनल हेल्थ मिशन राजस्थान ने डीईओ, नर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट्स अस्सिटेंट, प्रोग्राम असिस्टेंट, सोशल वर्कर, फीमेल हेल्थ वर्कर और अन्य कई पदों पर भर्ती (Rajasthan NHM Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल यानि आज से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 82 56 है। इसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के लिए 2634, नर्स के लिए 1941, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर 53, डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 177, प्रोग्राम असिस्टेंट के लिए 146, अकाउंट्स अस्सिटेंट के लिए 272, फार्मा असिस्टेंट के लिए 499, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर के लिए 565, सोशल वर्कर के लिए 72, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के लिए 44, मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए 414, कंपाउंड (आयुर्वेद) के लिए 261, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स के लिए 102 और रिहैबिलिटेशन वर्कर लिए 633 पद खाली हैं ।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं और 12वीं पास/ग्रेजुएट/बीकॉम/बीएससी/बीटेक/डिप्लोमा/बीएएमएस/सीए/जेएनएम डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट या ऑफलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 2 से 13 जून के बीच होने वाला है। नियुक्ति के बाद कम से कम 13150 रुपये और अधिकतम 22150 रुपए तक वेतन हर दिया जाएगा। हालांकि सैलरी पूरी तरीके से पद पर पोस्ट पर निर्भर करेगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 450 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अन्य उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews