राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अलग-अलग विभागों में निकाली है बंपर भर्ती, जानें आयु-पात्रता

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। राजस्थान सरकार ने अलग-अलग विभागों में 63 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Vacancy 2026

RSMSSB Jobs : अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job Alert 2024) करने के इच्छुक है और अच्छी सैलरी पाना चाहते है तो यह आपके लिए इस सुनहरा मौका है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB Recruitment 2024) ने 63000 से ज्यादा पदों पर अलग-अलग विभागों में भर्ती निकाली है, योग्य उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB Vacancy 2024) की आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख व लिंक अलग-अलग समय पर एक्टिव किया जाएगा। साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया को जान सकते हैं।

पदों की संख्या – 63000 से ज्यादा पद

पदों के नाम

अकाउंट्स असिस्टेंट – 2600

ड्राइवर – 2756

ग्रुप डी क्लास 4 – 52453

लाइब्रेरियन ग्रेड 3 – 548

प्रहारी – 803

पशुधन सहायक – 2041

सर्वेयर और माइन फोरमैन – 2041

कंडक्टर (परिचालक) – 500

एनएचएम (संविदा) – 8256

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10/12th / Diploma/Degree/Master Degree का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा – आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – इस जॉब के लिए सीबीटी का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रदर्शन के अनुसार छात्र एवं छात्राओंं का चयन किया जायेगा।

आवेदन शुल्क

General / OBC : 600/-
OBC NCL : 400/-
SC / ST : 400/-

जॉब में ऐसे करें अप्लाई

> सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
>आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
> नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
> सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
> यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews