RCFL में नौकरी का मौका, 75 पदों पर निकली भर्ती, 16 जून तक करें आवेदन, जान लें योग्यता, आयु सीमा और वेतन

आरसीएफएल ने 70 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। एप्लीकेशन पोर्टल भी खुला है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
rcfl recruitment 2025

राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली। आवेदन प्रक्रिया 31 मई से ही  शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न, वेतन,  चयन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा और भर्ती से संबंधित सभी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 75 है। ऑफिसर ई-1 (फाइनेंस) के लिए 10 और ऑफिसर ई-2 (सेक्रेटेरिएल) के लिए 8 खाली हैं। बाकी रिक्त पद मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए विभिन्न  क्षेत्रों के लिए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएगी। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और एक्स- सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस  भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इतना होगा वेतन (RCFL Recruitment 2025)

मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के दौरान 60,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद 83,880 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। ऑफिसर ई-1 को 40000 से लेकर 140000 रुपये तक और ऑफिसर ग्रेड ई-2 को  50000 रुपये से लेकर 160000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और अन्य और अन्य शहरों में हिंदी और इंग्लिश भाषा में आयोजित होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार ही इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। ऑनलाइन टेस्ट वैटेज 80% और पर्सनल इंटरव्यू का 20% होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक या सीए योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर फाइनेंस के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 34 वर्ष है। वहीं मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और ऑफिसर (सेक्रेटेरिएल) के लिए 40 वर्ष है।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews