Railway Recruitment : साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1079 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

SECR Apprentice Recruitment: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 1079 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी अंतिम तिथि 18 जून है। इसमें 10वीं और ITI पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
railway recruitment 2026

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले 10वीं और आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर डिवीजन और मोतीबाग वर्कशॉप के लिए अप्रेंटिस के 1079 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से जारी है और अंतिम तिथि 18 जून 2026 (रात 11:59 बजे) है।

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। ध्यान आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा (COPA), डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर और टर्नर जैसे विभिन्न ट्रेडों में उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग पर रखा जाएगा।

SECR Apprentice Railway Recruitment 2026

कुल पद: 1079

पदों का विवरण

  • 977 पद नागपुर डिवीजन के लिए
  • 102 पद मोतीबाग वर्कशॉप के लिए

योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा : उम्र 19 मई 2026 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांगजनों और पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से शून्य (निशुल्क) रखा गया है।

चयन प्रक्रिया : ​चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली संयुक्त मेरिट सूची से होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (मूल)
  • ITI का NTC या NCVT/SCVT प्रमाण पत्र
  • SC/ST/OBC/EWS/PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक या उनके बच्चों का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (निर्धारित प्रारूप में)

SECR Apprentice Recruitment

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews