
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Indian Bank Recruitment 2022:- इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर 300 से भी अधिक भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए है। जिन भी लोगों को बैंक में नौकरी करने की चाहत है वो आवेदन कर सकते है। भारत के सभी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2022 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति सीनियर मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर के पोस्ट पर होगी।
MP: कल रहेंगे सभी पेट्रोल पंप दो घंटे रात में बंद, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, जाने कारण
नियुक्ति की बाद उम्मीदवारों को स्केल 1, 2, 3 और 4 के तहत सैलरी दी जाएगी। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भी अलग निर्धारित की गई गई जिसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाईट पर मिल जाएगी।
आयु सीमा
- सीनियर मैनेजर- न्यूनतम (minimum) 25 साल और अधिकतम (maximum) 38 साल
- असिस्टेंट मैनेजर- न्यूनतम (minimum) 20 साल और अधिकतम (maximum) 30 साल
- मैनेजर- न्यूनतम (minimum) 22 साल और अधिकतम (maximum) 35 साल
- चीफ मैनेजर- न्यूनतम (minimum) 27 साल और अधिकतम (maximum) 40 साल
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने की लिंक
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

