RSMSSB: जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

RSMSSB

RSMSSB Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

RSMSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर जूनियर असिस्टें समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू होगी। जबकि आवेदन और आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख 20 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 4197

पदों का विवरण

RSMSSB में कुल 4197 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जूनियर असिस्टेंट के कुल 3,552 पद और क्लर्क के कुल 645 शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

RSMSSB की तरफ से शुरू होने वाली विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

आयु-पात्रता

जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट का भी प्रावधान है। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को एक बार जरूर चेक कर लें।

आवेदन शुल्क

जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि पिछड़ा, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं आवदेन करते समय गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन चार्ज 300 रुपए निर्धारित किया गया है। आपको बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews