Indian Army में टेक्निकल ग्रेजुएट पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया

Indian Army

Indian Army Recruitment: बहुत से युवा ऐसे हैं, जो इंडियन आर्मी का हिस्सा बनकर देश को सेवा करना चाहते हैं। इन युवाओं के लिए समय समय पर सेना की ओर से अलग अलग पदों पर भर्ती भी निकाली जाती है। अगर आप भी उन युवाओं में शामिल हैं, जो भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इंडियन आर्मी के तकनीक विभाग में भर्ती निकाली गई है।

सेना में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 27 सितंबर से शुरू होने वाली भर्ती की ये प्रक्रिया 26 अक्टूबर तक चलेगी।

योग्यता

इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्रीधारी होना अनिवार्य है। ये डिग्री इंजीनियरिंग की होनी चाहिए और जो लोग अंतिम वर्ष में हैं वो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 से 27 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को योग्यता के मुताबिक चुना जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा, जिसे पास करने के बाद इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू के बाद इन्हें सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में बुलाया जाएगा।
  • उम्मीदवार सभी प्रक्रियाओं में खरा उतरता है, तो आखिर में उसे मेडिकल एग्जामिनेशन का हिस्सा बनना होगा। जिसके बाद उसका सिलेक्शन होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां दी गई टीजीएस 139 रिक्रूटमेंट की लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए फार्म में अपनी सारी डिटेल अच्छी तरह से भर दें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन रूप से भरे जा सकते हैं, इसके अलावा किसी भी तरह से इन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट कर दें और इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews