Sarkari Naukri: हार्टिकल्चर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और जरूरी डिटेल्स

mp recruitment

BPSC Block Horticulture Officer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से हार्टिकल्चर ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकता है। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

हार्टिकल्चर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च 2023 से शुरू किया जाएगा। जबकि आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 21 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 318

शैक्षणिक योग्यता

BPSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर हार्टिकल्चर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हार्टिकल्चर साइंस या एग्रीकल्चर साइंस से बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

हार्टिकल्चर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीवदारों की न्यूनतम आयु 21 साल और पुरुषों की अधिकतम आयु 37 साल और महिलाओं की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

हार्टिकल्चर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, पीएच और बिहार राज्य की महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews