इस राज्य में एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, 17 फरवरी तक करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

job

RSMSSB Animal Attendant 2024 : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। राजस्थान स्टॉफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से एनिमल अटेंडेंट के कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद़ 5943

पदों का विवरण

RSSB में एनिमल अटेंडेंट बोर्ड की तरफ से कुल 5943 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र में 5281 पद और अनुसूचित क्षेत्र में 653 पद शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता

RSSB में एनिमल अटेंडेंट बोर्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किस भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

RSSB की तरफ से जारी एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

एनिमल अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए भुगतान करना पड़ेगा। वहीं पिछ़ड़ा, एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews