Ram Manohar Lohia Avadh University : राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

Ram Manohar Lohia Avadh University

Ram Manohar Lohia Avadh University : राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सत्र में आवासीय परिसर और संबद्ध कॉलेजों के 29 विभागों की कुल 434 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जिन विभागों में प्रवेश दिया जा रहा है, उनमें जैव रसायन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री जैसे विज्ञान विषय शामिल हैं। इनके अलावा इतिहास सांस्कृतिक पुरातत्व, मध्यकालीन इतिहास और समाज शास्त्र जैसे मानविकी के विषयों में भी प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।

योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने यूजीसीनेट/यूजीसी-सीएसआईआर नेट और इसी तरह की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया है, वे आवेदन के योग्य माने जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों का सीईटी-2023 में उपस्थित होना आवश्यक है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए इंटरव्यू देना होगा। लिखित परीक्षा के लिए 70% और इंटरव्यू के लिए 30% अंकभार तय किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews