
रेलवे भर्ती बोर्ड में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (RRB ALP 2025) के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड और डॉक्यूमेंट सबमिशन के लिए लिंक भी एक्टिव हो चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने सीबीटी-1, सीबीटी- 2 और सीबीएटी परीक्षा में पास कर ली है, उन्हें DV/ME में शामिल होने की अनुमति होगी।
दस्तावेज सत्यापन के लिए 322 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया है। रोल नंबर वाइज़ तारीख घोषित कर दी गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 13 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। एडमिट कार्ड में वेन्यू, तारीख और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। कॉल लेटर में उपलब्ध दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। बता दें कि आरआरबी अल्प आरआरबी एएलपी परीक्षा के तहत कुल 9970 पदों पर भर्ती होने वाली है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं भी मिलेगी।
रिपोर्टिंग टाइम
दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:00 बजे निर्धारित की गई है। डीवी के लिए ब्लॉक डेट 31 अक्टूबर और एमई लिए 1 नवंबर तय किया गया है। दस्तावेज सत्यापन के अगले ही दिन मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। रिपोर्टिंग टाइम और जानकारी मेडिकल परीक्षण से संबंधित जानकारी दस्तावेज सत्यापन के खत्म होने के बाद डीवी ऑफिसर द्वारा दिया जाएगा।
कब जाएगा एडमिट कार्ड?
दस्तावेज सत्यापन के लिए ई- कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए पोर्टल ऑफिशियल वेबसाइट पर डीवी तारीख से 4 दिन पहले एक्टिव होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के दो प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखने की सलाह दी गई है। साथ ही दिशा निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र के साथ वैलिड फोटो आईडी, 6 पासपोर्ट साइज फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ, सीबीटी-1, सीबीटी 2 और सीबीएटी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। मेडिकल परीक्षण के लिए 24 रुपये का भुगतान भी करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आरआरबी के रिजनल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर CEN 01/2024 ALP डीवी/एमई शेड्यूल या ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि के साथ कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- कॉल लेटर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
- प्रवेश पर डाउनलोड करते समय किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर 9413437783 पर कॉल कर सकते हैं।
- हेल्प डेस्क की सुविधा सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

