अगस्त में होगी RRB ग्रुप-डी 2026 भर्ती परीक्षा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, उम्मीदवारों को दी ये सलाह

आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-1 की तारीख घोषित हो चुकी है। परीक्षा 3 जून से शुरू होगी। 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। रेलवे ने नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी है। 
RRB Group D 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 3 जुलाई को आरआरबी ग्रुप डी (CEN 09/2025) भर्ती 2026 परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक होने वाला है। शहर सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड के लिए संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। चार दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा। 3 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 30 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं। शहर सूचना पर्ची 23-24 जुलाई तक जारी होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

इन बातों का रखें ख्याल 

रेलवे ने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।  इसलिए उन्हें ऑरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरीफाइड आधार का प्रिंट आउट  लाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को लॉगिन करके आधार के जरिए पहचान सत्यापित करने की सलाह दी गई है। आधार कार्ड की जन्मतिथि, नाम, फोटोग्राफ, एड्रेस और पिता का नाम अपडेटेड और सही हो यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

22 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती 

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तहत 22,195 पदों पर भर्ती होने वाली है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और जोन में विभाजित किया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन 30 जनवरी को जारी किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से लेकर 9 मार्च तक जारी थी। उम्मीदवारों की नियुक्ति प्वाइंट्समैन असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशंस और असिस्टेंट टीएल एंड एसी पदों पर होगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews