Indian Railway में 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 6 फरवरी तक कर सकते है आवेदन, जानें डिटेल्स

आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये तो एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। 
Railway Recruitment 2026

Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT), साइंटिफिक सुपरवाइजर (एर्गोनॉमिक्स एंड ट्रेनिंग), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT), चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (अंग्रेजी माध्यम), साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर सहित विभिन्न पदों के लिए 1036 रिक्तियों को भरा जाएगा।

RRB MI Recruitment 2025

कुल पद: 1036

पदों का विवरण

  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): 338 पद
  • प्राथमिक रेलवे शिक्षक (PRT): 188 पद
  • स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): 187 पद
  • जूनियर अनुवादक (हिंदी): 130 पद
  • वैज्ञानिक पर्यवेक्षक (एर्गोनॉमिक्स और प्रशिक्षण): 3 पद
  • मुख्य विधि सहायक: 54 पद
  • सरकारी वकील: 20 पद
  • शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (अंग्रेजी माध्यम): 18 पद
  • वैज्ञानिक सहायक/प्रशिक्षण: 2 पद
  • वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक: 3 पद
  • स्टाफ और कल्याण निरीक्षक: 59 पद
  • लाइब्रेरियन: 10 पद
  • संगीत शिक्षिका (महिला): 3 पद
  • सहायक अध्यापिका (महिला) (जूनियर स्कूल): 2 पद
  • प्रयोगशाला सहायक/ स्कूल: 7 पद
  • लैब सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ और धातुकर्मी): 12 पद

आयु सीमा: अलग अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है।

  • स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) 18-48 वर्ष।
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 18-48 वर्ष।
  • शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) 18-48 वर्ष।
  • जूनियर अनुवादक (हिंदी) 18-36 वर्ष।
  • वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक 18-36 वर्ष। स्टाफ और कल्याण निरीक्षक 18-33 वर्ष।
  • प्रयोगशाला सहायक/स्कूल 18-48 वर्ष। प्रयोगशाला सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ और धातुकर्मी) 18-33 वर्ष।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • पीजीटी: अभ्यर्थियों के पास उस विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए जिसे वे पढ़ाना चाहते हैं, ताकि उन्नत ज्ञान और विशेषज्ञता सुनिश्चित हो सके।
  • टीजीटी: आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • पीआरटी: प्राथमिक शिक्षकों के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है, जो युवा छात्रों को प्रभावी ढंग से शिक्षित करने की उनकी क्षमता पर जोर देती है।.
  • स्टाफ एवं कल्याण निरीक्षक: श्रम या समाज कल्याण या श्रम कानून में डिप्लोमा/एलएलबी/पीजी या मानव संसाधन में एमबीए होना चाहिए।
    प्रयोगशाला सहायक: छात्र को विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए तथा 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड III: विज्ञान के साथ 12वीं और डीएमएलटी डिप्लोमा/प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क:  आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रकिया: कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT,साक्षात्कार,कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।

RRB MI Vacancy Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews