7 मई से RRB NTPC यूजी सीबीटी-1, उम्मीदवार जरूर करें इन नियमों का पालन, गाइडलाइंस जारी 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 गुरुवार से शुरू होने वाली है। एडमिट कार्ड के साथ गाइडलाइंस जारी की है। जिसका पालन अभ्यर्थियों को करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
RRB NTPC 2025

आरआरबी एनटीपीसी यूजी स्टेज-1 परीक्षा (RRB NTPC UG Exam 2026) का आयोजन 7 मई से लेकर 21 जून 2026 तक देशहर के विभिन्न शहरों में होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस जारी कर दी है। आरआरबी के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि http://rrbbhopal.gov.in ) पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे शुरू होगी। रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा से एक घंटे 30 मिनट पहले निर्धारित किया गया है। 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। समय और तारीख की जानकारी एडमिट कार्ड में मौजूद होगी।

इन दस्तावेजों को जरूर ले जाएं 

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और ऑरिजिनल फोटो आईडी कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन किया जाएगा, इसके मूल आधार कार्ड लेकर जरूर पहुँचें।

इन चीजों पर होगा प्रतिबंध 

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे कि मोबाइल फोन, घड़ियां, इयरफोन, ब्लूटूथ सक्षम उपकरण ,कैलकुलेटर, किताब, पेन, कागज, पेंसिल, इरेज़र, स्केल, राइटिंग पैड, फेल बेल्ट, हैंडबैग, कैप, कैमरा, बोतल और खाने पीने की चीजों पर प्रतिबंध होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल ई-कॉल लेटर और मूल फोटो आईडी कार्ड ले जाने की अनुमति दी जाएगी। रफ शीट और पेन को एग्जाम के दौरान प्रदान किया जाएगा। 

इन बातों का भी रखें ख्याल

हल्के और बिना मेटल वाले कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। धातु की चीजें, धार्मिक प्रतीक, चूड़ियां, मंगलसूत्र, कंगन पहने हुए पाए जाने वाले उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल के अंदर कॉल लेटर में दर्ज पृष्ठांकन के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ऐसे उमीदवारों को एग्जाम सेंटर पर थोड़ा पहले आने की सलाह दी जाती है, ताकि अच्छे से तलाशी हो सके।

हथेलियों पर मेहंदी न लगाएं। वरना बायोमेट्रिक कैप्चर में परेशानी हो सकती है।  उम्मीदवारों को रफ शीट पर अपना रोल नंबर और नाम लिखना होगा। परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रतिबंध चीजों को ले जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  अन्य उम्मीदवारों से बातचीत भी न करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews