RRB NTPC यूजी पर ताजा अपडेट, जुलाई में हो सकती है परीक्षा, उम्मीदवारों को तारीख का इंतजार, शेड्यूल जल्द, ऐसे करें डाउनलोड

आरआरबी एनटीपीसी शेड्यूल का इंतजार उम्मीदवारों को है। एग्जाम जुलाई में हो सकता है। 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आइए जानें शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें??
RRB Isolated Exam 2026

AI Generated Image

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 24 जून को समाप्त हो चुकी है। अब लाखों उम्मीदवार अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। अब तक रेलवे भर्ती बोर्ड ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर एनटीपीसी यूजी परीक्षा को लेकर फर्जी शेड्यूल सर्कुलेट हो रहा रहा है। कैंडीडेट्स को सटीकता जानकारी और अपडेट के केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करने की सलाह दी जाती है।

रेलवे बोर्ड जल्द ही एग्जाम डेट (RRB NTPC Dates) जारी करेगा। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार शेड्यूल डाउनलोड कर पाएंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 12वीं लेवल परीक्षा जुलाई या अगस्त में शुरू होगी। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। वहीं परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची उपलब्ध होगी।

चयन प्रक्रिया और वैकेंसी

इस साल आरआरबी एनटीपीसी अंडर-ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के आधार पर 3445 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेंस क्लर्क और कमर्शियल-कम- टिकट क्लर्क पदों पर होगी। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2 टायपिंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल

सबसे पहले आरआरबी के किसी भी वेबसाइट जैसे कि www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। होमपेज पर CEN 06/2024 RRB NTPC UG के ऑप्शन पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। अब तारीख या शेड्यूल के विकल्प को चुनें। स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल पर क्या है अपडेट?

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल उत्तर कुंजी जल्द जारी कर सकता है। जो भी उम्मीदवार सीबीटी-1 में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध होगी। इसके जरिए कैंडीडेट्स अपेक्षित अंकों की गणना कर पाएंगे। इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। जिसके लिए फीस लगेगी। फिर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम की घोषणा होगी। चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 में शामिल हो पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews