RRB Section Controller Exam Date: भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, जानें कब रिलीज होंगे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। चलिए आपको पूरे शेड्यूल की जानकारी देते हैं।
RRB recruitment

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। इस भर्ती के संबंध में आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भर्ती के इच्छुक हैं वह यहां अप्लाई कर सकते हैं।

रेलवे की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमें एग्जाम डेट की जानकारी दी गई है। इसके लिए आवेदन 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक जमा किए गए थे। चलिए हम आपको एग्जाम की डेट और एडमिट कार्ड की जानकारी देते हैं।

क्या है एग्जाम की तारीख

आरआरबी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक क्षेत्र कंट्रोलर की भर्ती के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 11 से 12 फरवरी तक देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर करवाई जाएगी।

RRB Section Controller Exam Date

एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा की तिथि से 10 दिन पहले ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के शहर की डिटेल हासिल कर अपनी तैयारी कर सकते हैं। इतना याद रखें की सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता।

कब आएंगे एडमिट कार्ड

सिटी स्लिप के बाद एग्जाम डेट से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएंगे तो उन्हें प्रवेश पत्र के साथ वैलिड पहचान पत्र भी अपने साथ ले जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews