RRB Technician Recruitment: 6565 पदों पर होगी टेक्नीशियन की भर्ती, रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा 6,565 पदों को भरा जाएगा। रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
RRB 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026-27 के लिए टेक्नीशियन (Technician) के पदों पर होने वाली भर्ती को हरी झंडी दे दी है। रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस भर्ती के तहत कुल 6,565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों (जैसे उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे आदि) और उत्पादन इकाइयों में की जाएंगी। फिलहाल शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होने के बाद उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। संभावना है कि जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rrbcdg.gov.in) पर नजर बनाए रखें।​

RRB Technician Recruitment 2026

कुल पद: 6,565

पदों का विवरण: टेक्नीशियन ग्रेड 3 6242 और टेक्नीशियन ग्रेड 1 323

  • ​मध्य रेलवे 870
  • पूर्व तटीय रेलवे 169
  • पूर्व मध्य रेलवे 186
  • पूर्व रेलवे 291
  • इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236
  • उत्तर मध्य रेलवे 268
  • पूर्वोत्तर रेलवे 169
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701
  • उत्तर रेलवे 548
  • उत्तर पश्चिम रेलवे 199
  • रेल पहिया कारखाना 05
  • दक्षिण मध्य रेलवे 368
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90
  • दक्षिण पूर्व रेलवे 576
  • दक्षिण रेलवे 785
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे 240
  • पश्चिम मध्य रेलवे 231
  • पश्चिम रेलवे 544

आयु सीमा (Age Limit): सामान्यतः उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 18-33 वर्ष
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18-30 साल

​शैक्षणिक योग्यता ​(Eligibility): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री हो। टेक्नीनशियन ग्रेड-III ओपन लाइन, वर्कशॉप और पीयू पोर्ट के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। या PCM से 12वीं पास की हो।

​चयन प्रक्रिया : ​विभिन्न चरणों में चयन प्रक्रिया होगी।

  • CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): इसमें वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रहेगा।
  • ​दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): CBT पास करने वाले उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल परीक्षण: रेलवे के मानकों के अनुरूप शारीरिक और चिकित्सीय स्वास्थ्य की जांच होगी।

Railway Technician Vacancy 2026:

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews