RSMSSB Junior Accountant Result : जारी किया आरएसएमएसएसबी ने जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

17 दिसंबर 2024 को राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
mp board

RSMSSB Junior Accountant Result : अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इस परीक्षा में शामिल 4928 उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है साथ ही आयोग ने उन उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है।

किस प्रकार किया गया उम्मीदवारों का चयन

गौरतलब है कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा 11 फरवरी 2024 के महीने में आयोजित की गई थी। जून 2024 में आयोजित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 10519 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अब बोर्ड के द्वारा अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे देखें परिणाम

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको फाइनल रिजल्ट जूनियर अकाउंटेंट पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews