RSMSSB Recruitment 2025 : 13398 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार, जानें आयु सीमा-योग्यता और डिटेल्स

इस भर्ती के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू। इन दोनों ही चरणों में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
government jobs

RSMSSB Bharti 2025:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के अलग-अलग विभाग में संविदा के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अब 19 मार्च से होगी, पहले 18 फरवरी से आवेदन होने थे।अब उम्मीदवार 17 अप्रैल 2025 तक आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगा। सेलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड और टैबलेट बेस्ड टेस्ट देने होंगे। ये परीक्षा 2 जून से 13 जून तक आयोजित किए जाएंगे। पंजीकरण शुल्क राज्य के निर्धारित जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.), नेट बैंकिंग, ए.टी.एम. कम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कराया जा सकता है।

RSMSSB Recruitment 2025

कुल पद: 13398

पदों का विवरण

  • राजस्थान एनएचएम में कुल 8256 पद
  • मेडिकल एजुकेशन सोसाइटीके लिए 5114 पदों पर नियुक्तियां ।

उम्र सीमा: उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: जिस पद के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, उसके पास उससे संबंधित शैक्षणिक डिग्री होनी चाहिए। जैसे, नर्स के लिए नर्सिंग डिग्री या डिप्लोमा, मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया :उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू। इन दोनों ही चरणों में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए।

सैलरी :लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आरंभ तिथि: 19 मार्च 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल, 2025 (रात 11:59 बजे तक)
  • परीक्षा तिथि: 2 जून 2025 से 13 जून 2025

एग्जाम पैटर्न :

  • यह एग्जाम एमसीक्यू बेस्ड होगा। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • परीक्षा का समय 2 घंटा 30 मिनट (150 मिनट) तय किया गया है।
  • प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या 150 रहेगी ।
  • हर प्रश्न 3 अंक का होगा
  • गलत जवाब दिये जाने पर निगेटिव मार्किंग (-1 अंक) की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को एग्जाम में 40% मार्क्स लाना जरूरी होगा।

https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/advertisement_item/1739854095.pdf

https://rssb.rajasthan.gov.in/storage/advertisement_item/1738134339.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews