
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट कोच पदों पर भर्ती (SAI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन और वैकेंसी से संबंधित जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 323 है। वैकेंसी को अलग-अलग स्पोर्ट्स फील्ड में बांटा गया है। महिलाओं के लिए 33% हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन का प्रावधान भी है। सबसे अधिक पद शूटिंग और एथलेटिक्स फील्ड में खाली है, रिक्त पदों की संख्या कुल 28-28 है। स्विमिंग में 26 वैकेंसी है। आवेदन करने के लिए अनारक्षित ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय/फॉरेन यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों का ओलंपिक्स/ पैरालंपिक/ एशियन गेम्स/वर्ल्ड चैंपियनशिप का प्रतिभागी होना भी जरूरी है। द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता / कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स भी होना चाहिए। कोचिंग में कोर्स का सर्टिफिकेट कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स भी होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन जानें
एसएआई भर्ती चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का होगा। दूसरा चरण कोचिंग एबिलिटी टेस्ट का होगा। सीबीटी परीक्षा का वैटेज 40% और कोचिंग एबिलिटी टेस्ट का 60% होगा। सीबीटी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। स्पोर्ट्स नॉलेज से संबंधित 65 अंक के प्रश्न शामिल हैं। स्पोर्ट्स साइंस से संबंधित 25 और जनरल अवेयरनेस, रिजनिंग और एप्टीट्यूड से संबंधित 10 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार कोचिंग एबिलिटी टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा।
नियुक्ति के बाद लेवल 6 के तहत 35,400 से लेकर 1,12, 400 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, परिवहन भत्ता, मेडिकल फैसिलिटी और अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

