स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में भर्ती में अप्लाई करने की अधिकतम उम्र 69 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की उम्र की गणना विज्ञापन प्रकाशन यानी 6 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
sarkari naukari 2026

Steel Authority Of India Recruitment : स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।सेल की तरफ से जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पदों पर भर्ती निकाली है। सेल के इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी तक या उससे पहले एसएआईएल की वेबसाइट sail.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

SAIL Recruitment 2025

कुल पद : 12

पदों का विवरण:

  • जीडीएमओ 06
  • स्पेशलिस्ट (बर्न) 01
  • स्पेशलिस्ट (सर्जरी) 01
  • स्पेशलिस्ट (बाल रोग) 01
  • स्पेशलिस्ट (पब्लिक हेल्थ) 01
  • स्पेशलिस्ट (चेस्ट मेडिसिन) 01
  • स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजी) 01

आयु सीमा: अधिकतम उम्र 69 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की उम्र की गणना विज्ञापन प्रकाशन यानी 6 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: एसएआईएल में जीडीएमओ के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी/प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की डिग्री होनी चाहिए। अन्य पदों पर एमबीबीएस (MBBS) के साथ संबंधित विषय से पीजी डिप्लोमा/डिग्री आदि होना चाहिए।

सैलरी: इस भर्ती में उम्मीदवारों का वेतन पदानुसार 90,000 से लेकर 2,50,000 तक होगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन बिना साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। इसके लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।इन पदों के लिए 21 और 22 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थियों को निर्धारित पते पर रिपोर्ट करना होगा।

सेल के लिए अन्य जानकारी

इच्छुक उम्मीदवारों को दिए गए पते पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना होगा.
स्थान: ऑफिस ऑफ CMO I/C (M&H), DSP मेन हॉस्पिटल, दुर्गापुर – 713205, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम बंगाल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews