Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली नाविक-यांत्रिक पदों पर भर्ती, 320 पद रिक्त, 300 रुपये फीस, 3 जुलाई तक करें अप्लाई 

इंडियन कोस्ट गार्ड में 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवा 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
job

Sarkari Naukari 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 320 है, जिसमें से 260 पद नाविक और 60 पद यांत्रिक के लिए खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 3 जुलाई तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नाविक (जनरल ड्यूटी) पस पर जनरल के लिए 134 पद, डब्ल्यूईएस के लिए 26, ओबीसी के लिए 95, एसटी के लिए 17 और एससी के लिए 48 पद खाली हैं।

योग्यता

नाविक पद के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 12वीं में गणित और फिजिक्स मुख्य विषय होना भी चाहिए।  यांत्रिक पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता रखना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा

नाविक पद के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष है। सरकारी नियमों  के तहत एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews