Sarkari Naukari: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली 293 पदों पर भर्ती, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन

ssc recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश कर रहे हैं तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo Tibetan Border Police Recruitment) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। कुल वैकेंसी की संख्या 293 है। हेड कॉंस्टेबल और कॉंस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। हेड कॉंस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) के पद पर 126 वैकेंसी हैं। वहीं कॉंस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) के पद पर 167 वैकेंसी हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…MP Teacher Recruitment: 11098 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जिलेवार रोस्टर जारी, ये रहेंगे नियम

योग्यता और आयु सीमा

हेड कॉंस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) के पद पर 12वीं पास (पीसीएम)/ दसवीं पास आईटीआई की योग्यता अनिवार्य होगी। कॉंस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) के पद पर 10वीं पास/आईटीआई सर्टिफिकेट की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कॉंस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल है। हेड कॉंस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन) के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 25 साल है।

यह भी पढ़ें…MPESB MPPEB: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड-पेपर कोड जारी, 2557 पदों पर होगी भर्ती

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, Physical Efficiency Test, फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के उम्मीदवारों को 100 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/महिलाओं/ और अन्य आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यह देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews