Sarkari Naukari: 12वीं पास के लिए शानदार मौका, IGI Aviation में निकली 1074 पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन

एजीआई ऐवीऐशन कस्टमर सर्विस एजेंट भर्ती को लेकर यूपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
igi aviation recruitment

Sarkari Naukari: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में तो एजीआई ऐवीऐशन (IGI Aviation Recruitment) आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। कस्टमर सर्विस एजेंट के 1074 पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC Recruitment) ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2024 तक ऑनलाइन www.igiaviationdelhi.com  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्थान से 10+2 यानि 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऐवीऐशन या एयरलाइन सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकम 30 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

कस्टमर सर्विस एजेंट के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस साल की तीसरी तिमाही में परीक्षा आयोजित हो सकती है। एग्जाम में सामान्य जागरूकता, ऐवीऐशन नॉलेज, इंग्लिश औरयोग्यता तर्क (Aptitude Reasoning) के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के पैटर्न से संबंधित जानकारी के नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। नियुक्ति के बाद 25,000 रुपए से 35,000 रुपए वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.igiaviationdelhi.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 350 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा, जो बाद में रिफन्ड नहीं किया जाएगा। कोई भी गलत जानकारी भरने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए एप्लीकेशन जमा करने से सारी जानकारी सही से देख लें। विशेषकर फोटो, फोन नंबर और ईमेल।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews