Sarkari Naukari: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने निकाली 286 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Sarkari Naukari: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने निकाली 286 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP Recruitment 2022) ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। कुल 286 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन 8 जून से शुरू होने वाले हैं और उम्मीदवार 7 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिलाओं और आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी गई है। हेड कांस्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी, जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें की उम्मीदवारों की टायपिंग स्किल का अच्छा होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े… मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के लिए कांग्रेस के संभावित नाम, 09 जून को अंतिम फैसला

हेड कांस्टेबल और एएसआई स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। तो वहीं HC LDCE और एएसआई स्टेनोग्राफर LDCE पद पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 35 साल है। हेड कांस्टेबल को 25,000 रुपए से लेकर 81,100 रुपए तक सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। तो वहीं एएसआई कांस्टेबल को 29,000 रुपए से लेकर 93,000 रुपए की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews