सरकारी नौकरी 2024: स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 300 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, 31 अगस्त तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

जीपीएससी ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के 300 पदों पर भर्ती निकाली। ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित जानकारी यहाँ दी गई है।
government jobs

Sarkari Naukari: गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 300 है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में जरूर जान लें। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रिजर्व किए गए हैं। 300 में से 133 पद जनरल, 33 पद  ईडब्ल्यूएस, 68 एसईबीसी, 16 पद एससी और 50 पद एसटी के लिए खाली हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन  दिसंबर 2024 और मुख्य परीक्षा का आयोजन मई 2025 तक होगा। परीक्षा की तारीख ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews