Sarkari Naukari: यहाँ 80 पदों पर निकली भर्ती, 21 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

upssc Recruitments

Sarkari Naukari: बीईएमएल लिमिटेड, भारत सरकार पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) है। बीईएमएल लिमिटेड ने भर्ती के नोटिफिकेशन (BEML Recruitment 2022) जारी कर दिए हैं। कुल 80 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। डिप्लोमा टेक्नीशियन अपरेंटिस के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी और हर महीने के स्टीपेंड भी दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक साल की है।

वैकेंसी की संख्या

डिप्लोमा टेक्नीशियन (ऑटोमोबाइल) के पद पर 5, डिप्लोमा टेक्नीशियन (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के पद पर 5, डिप्लोमा टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) के पद पर 5, डिप्लोमा टेक्नीशियन (मैकेनिकल) के पद पर 50, डिप्लोमा टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) के पद पर 10, डिप्लोमा टेक्नीशियन (सिविल) पद पर 5 वैकेंसी है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल है। उम्मीदवारों का चयन उनके डिप्लोमा इंजीनियरिंग के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के स्कोर के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार आवेदन शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bemlindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews