Sarkari Naukari: EXIM बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, 4 नवंबर से पहले करें आवेदन

Sarkari Naukari: EXIM बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, 4 नवंबर से पहले करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM Bank) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना (EXIM Bank Recruitment Notification) के मुताबिक मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 30 है। आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…OnePlus Nord N300 जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

योग्यता और सैलरी

मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित क्षेत्र में बैच्लर की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही 6 साल के अनुभव की मांग की जाएगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 48170 रुपये से लेकर 69800 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा , जिसका आयोजन नवंबर या दिसंबर में हो सकता है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन जनवरी या फरवरी 2023 में हो सकता है। देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस लिस्ट में बिलासपुर, भोपाल, बैंगलोर, भुनेश्वर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जोधपुर, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और पटना शामिल है।

यह भी पढ़े…MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, 19 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता और नियम

आवेदन
ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/ पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews