
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर इन्स्पेक्टर और ऑफिस सूपरिन्टेन्डन्ट के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग पदों के लिए अलग स्थानों पर होगी। उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।
यह भी पढ़े… दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके, 5.0 तीव्रता से हिली धरती
पदों की संख्या
- असिस्टेंट डायरेक्टर- 1
- सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी- 4
- सीनियर इन्स्पेक्टर- 11
- ऑफिस सूपरिन्टेन्डन्ट-1
सैलरी
- असिस्टेंट डायरेक्टर- लेवल 10 के हिसाब से 56100 रुपये लेकर 177500 रुपये
- सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी- लेवल 8 के हिसाब से 47600 रुपये से लेकर 151100 रुपये
- सीनियर इन्स्पेक्टर- लेवल 7 के हिसाब से 44900 रुपये से लेकर 142400 रुपये
- ऑफिस सूपरिन्टेन्डन्ट- लेवल 8 के हिसाब से 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन
- लिंक: www.civilaviation.gov.in
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

