Sarkari Naukari: वस्त्र मंत्रालय में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, जानें आयु और अन्य डीटेल 

Sarkari Naukari: वस्त्र मंत्रालय में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, जानें आयु और अन्य डीटेल 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में वस्त्र मंत्रालय (Ministry of textile) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिन भी युवाओं को नौकरी की तलाश के वो आवेदन कर कर सकते हैं। हालांकि आवेदन करने के लिए आयु और पात्रता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आपको इस खबर में मिल जाएगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति जूनियर वीवर, सीनियर प्रिंटर, जूनियर असिस्टेंट और अटेनडेंट के पदों पर होगी।

यह भी पढ़े… मतगणना के 2 दिन पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, महाभोज में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

बता दें की कुल वैकेंसी की संख्या 29 है। साथ ही उम्मीदवारों की नियुक्ति निर्धारित क्षेत्र में की जाएगी। इस लिस्ट में दिल्ली, पानीपत, कुल्लू, मेरठ, चमोली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू  में स्थित विवर सर्विस सेंटर, जोधपुर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हैन्डलूम टेक्नोलॉजी और वाराणसी के अन्य ऑफिस में होगी।

पात्रता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 साल है। दसवीं पास और आईटीआई की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन

एमपलोएमेन्ट पत्रिका के मुताबिक नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन बताए गए पते पर आवेदन पत्र भेज कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख पत्रिका में प्रकाशित प्रचार के 45 दिनों तक है।

  • पता: Director, Weavers Service Centre, B-2 Weavers Colony, Bharat Nagar, Delhi-110052
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews