
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। UPSC नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका दे रहा है। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए है, जिसके मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर लेक्चरर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। बता दें की आवेदन शुरू हो चुके हैं और 16 जून 2022 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल लिंक नीचे दी गई है।
यह भी पढ़े… Monkeypox: बच्चों को लिए यह वायरस अधिक खतरनाक, ICMR ने किया अलर्ट, जाने कैसे करें बचाव
कुल वैकेंसी की संख्या और योग्यता
कुल वैकेंसी की संख्या 161 है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्ता भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाईट पर मिल जाएगी।
यह भी पढ़े… Viral Video: आखिर किस खुशी में डायट भी भूल गए आमिर खान, गोलगप्पे का मजा उठाते आए नजर, जाने
अधिकतम आयु सीमा
- असिस्टेंट कीपर- 30 साल
- ड्रग इन्स्पेक्टर- 30 साल
- मास्टर -38 साल
- असिस्टेंट शिपिंग मास्टर- 30 साल
- असिस्टेंट डायरेक्टर- 30 साल
- सीनियर लेक्चरर- 40 साल आरक्षित केटेगरी के लिए और 38 साल ओबीसी के लिए
- सीनियर लेक्चरर (कम्यूनिटी मेडिसन)- 55 साल
- वाइस प्रिंसिपल- 55 साल
लिंक
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

