
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यूपी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) पाने का युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC Recruitment 2021) की ओर से टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निकल कॉलेज में प्रिंसिपल, लेक्चरर और लाइब्रेरियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1370 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
यह भी पढ़े.. MP के बीजेपी सांसद की तबीयत अचानक बिगड़ी, भोपाल के अस्पताल में भर्ती
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 है, हालांकि, परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021 है।
कुल पद– 1370
पदों का विवरण
- प्रिंसिपल- 13 पद
- विभिन्न विषय के लेक्चरर – 1254 पद
- वर्कशॉप सुपरीटेंडेंट – 16 पद
- लाइब्रेरियन – 87 पद
योग्यता- विभिन्न विषय के लेक्चरर -प्रासंगिक डिसिप्लिन में बी.ई./बी.टेक./बीएस । लाइब्रेरियन – कम से कम प्रथम श्रेणी या समकक्ष के साथ लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान और अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड
आयु सीमा- प्रिंसिपल- 35 से 50 वर्ष, अन्य पद: 21-40 वर्ष।पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रिंसिपल पद के लिए आयु सीमा 35 से 50 वर्ष की है. जबकि अन्य पदों के लिए 21 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क 200 रुपये + ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये के साथ कुल 225 रुपये का भुगतान करना होगा।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क 80 रुपये + ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये यानी कुल 105 रुपये का भुगतान करना होगा।
- दिव्यांग कैंडिडेट्स को परीक्षा शुल्क शून्य + ऑनलाइन प्रसंस्करण शुल्क 25 रुपये यानी कुल 25 रुपये का ही भुगतान करना होगा।
- भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क 80 रुपये + ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 यानी कुल 105 रुपये का भुगतान करना होगा।
आवेदन कैसे करें- इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
- बैंक में ऑनलाइन परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2021
- यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2021 रिक्ति विवरण
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

