रेल मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 450 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 14 मई से पहले करें आवेदन, सैलरी 35000, जानें डिटेल्स

रेल मंत्रालय ने सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सामान्य और ओबीसी को 500 रुपए तो एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
railway recruitment 2024

Railway Ministry Recruitment 2024: रेल मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। रेल मंत्रालय ने सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, उम्मीदवार 14 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.g ov.in पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 24 मई तक का मौका दिया जाएगा।

Railway Ministry Recruitment 2024

  • कुल पद – 452
  • आयु सीमा-जो भी उम्मीदवार रेल मंत्रालय की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है उसकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • योग्यता- आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहता है उसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन शुल्क- जनरल/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपए जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।
  • चयन प्रक्रिया– चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके बाद उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) से गुजरना होगा। बाद में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
  • वेतनमान- जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चयनित होंगे उन्हें वेतन के रूप में 35400 रुपये दिए जाएंगे।
  • एग्जाम पैटर्न -यह परीक्षा 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) के लिए आयोजित की जाएगी। हर गलत उत्तर के लिए हर प्रश्न के कुल अंकों में से एक-तिहाई अंक काट लिये जायेंगे

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट rpf. Indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आरपीएफ भर्ती 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
  • मेल आईडी, फोन नंबर आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • सभी डिटेल्स दर्ज करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing

https://rrbpatna.gov.in/Docs/Final%20notice%20Sub%20Inspector%20RPF%2001-2024_English.pdf
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews