CBI Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, 17 मई है अंतिम तिथि

CBI AGM Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई रखी गई है।
CBI recruitment 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी के तहत असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 है। यह भर्ती मुख्य रूप से रिस्क मैनेजमेंट, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, क्रेडिट, एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट और डिजिटल रिस्क एंड एनालिटिक्स जैसे विभागों के लिए है।

Central Bank of india Recruitment 2026:
​
कुल पद: 15

पदों का विवरण

  • वित्त एवं लेखा (Finance & Accounts): 5 पद
  • क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer): 5 पद
  • जोखिम प्रबंधन (Risk Management): 2 पद
  • अनुपालन/जोखिम (Compliance/Risk): 1 पद
  • एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट: 1 पद
  • डिजिटल जोखिम और विश्लेषण: 1 पद

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 33 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31-03-2026 के आधार पर की जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

योग्यता: पद के अनुसार संबंधित विषय में बीई/बीटेक/एमबीए (फाइनेंस) या समकक्ष स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। यह AGM (Scale V) स्तर के पद हैं, इसलिए बैंकिंग या संबंधित वित्तीय क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये (केवल सूचना शुल्क) निर्धारित है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों जैसे सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क) देना होगा।

सैलरी: 1,20,940 से 1,35,020 प्रति माह के बीच दिया जाएगा। अन्य भत्ते (जैसे DA, HRA, चिकित्सा सहायता) प्रदान किए जाएंगे।

​चयन प्रक्रिया: चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

​महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 मई 2026
  • ​आवेदन शुल्क भुगतान की अवधि: 30 अप्रैल से 17 मई 2026
  • ​परीक्षा/इंटरव्यू की तिथि: जून 2026 (संभावित)

CBI Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews