SBI Recruitment 2023 : स्टेट बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 5 जून से पहले करें अप्लाई, सैलरी 60 हजार पार, जानें आयु-पात्रता

SBI Recruitment 2023 : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 47 पदों पर भर्ती निकली है। इसके जरिए स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और कंपनी सेक्रेटरी के पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 5 जून 2023 तय की गई है।

SBI Recruitment 2023

कुल पद : 47 विशेषज्ञ कैडर अधिकारी पद

​उम्र सीमा : भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

​योग्यता : इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के बीई, बीटेक, एमसीए, एमई/एमटेक पास होना चाहिए।
​सैलरी : इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. एसबीआई की आधिकरिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
    होम पेज पर करियर पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  3.  “नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  4. अपने ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भर कर सब्मिट पर क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews