SBI Recruitment 2025: 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 17 नवंबर तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता डिटेल्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की लिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल है। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है।
SBI Recruitment 2025

SBI Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 103 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर 17 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 9 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

SBI SCO Recruitment 2025:

कुल पद: 103

पदों का विवरण

  • प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) के 1 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) के 4 पद
  • क्षेत्रीय प्रमुख के 7 पद
  • संबंध प्रबंधक-टीम लीड के 19 पद
  • निवेश विशेषज्ञ (IS) के 22 पद
  • निवेश अधिकारी (IO) के 46 पद
  • परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के 2 पद
  • केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के 2 पद

आयु सीमा: प्रमुख, क्षेत्रीय प्रमुख पदों के लिए न्यूनतम उम्र 35 वर्ष से अधिकतम 50 वर्ष,संबंध प्रबंधक-टीम लीड और निवेश विशेषज्ञ के लिए 28 से 42 वर्ष, निवेश अधिकारी के लिए 28 से 40 वर्ष, परियोजना प्रबंधक के लिए 30 से 40 वर्ष और अनुसंधान टीम के लिए 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से 750 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा, जबकि SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट मिलेगी। भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया :उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद व्यक्तिगत/टेलीफोनिक/वीडियो साक्षात्कार और सीटीसी वार्ता के एक या अधिक दौर शामिल होंगे।

योग्यता: ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, सीए (CA), सीएफए (CFA), एमबीए (MBA) या पीजीडीएम (PGDM) की डिग्री होना जरुरी है।

  • ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और न्यूनतम 15 साल फाइनेंशियल सर्विस, फाइनेंशियल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इन्वेस्टिमेट एडवाइजरी आदि का अनुभव होना चाहिए। 8 साल बतौर वेल्थ मैनेजर के रूप में काम किया हो। जोनल हेड के लिए भी ग्रेजुएशन और 15 साल का अनुभव चाहिए।
  • रीजनल हेड के लिए ग्रेजुएशन और 12 साल का अनुभव, रिलेशनशिप मैनेजर के लिए ग्रेजुएट और 8 साल का संबंधित फील्ड में अनुभव, इनवेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन में पीजी डिग्री, पीजी डिप्लोमा फाइनेंस, अकाउंटेंसी, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स आदि के साथ 6 साल का अनुभव ।
  • इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (IO) के लिए 4 साल और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर वाले शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। एमबीए/पीजीडीएम के साथ 5 साल वर्क एक्सपीरियंस रखने वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे।

SBI SCO Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें

  • स्टेप 1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘Careers’ सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3. नए पेज पर उपलब्ध “SCO Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4. आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी और दस्तावेज सबमिट करें।
  • स्टेप 5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • स्टेप 6. भरे गए फॉर्म का वेब पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews